मैं तुम्हे भुलाना नहीं चाहती ,
तुम्हे ज़ेहन से मिटाना नहीं चाहती ,
बस तुमसे उबरना चाहती हूँ ,
तुम्हारी विदा से सम्भालना चाहती हूँ।
तुम्हारा जिक्र आज भी मेरी आँखें नम करता है ,
ये खालीपन आज भी मुझे छल्ली करता है ,
पर मैं तुम्हे मीठी याद में संजोना हूँ,
तुम्हें याद कर के मुस्कुराना चाहती हूँ।
मैं तुम्हे भुलाना नहीं चाहती ,
तुम्हे ज़ेहन से मिटाना नहीं चाहती ,
बस तुमसे उबरना चाहती हूँ ,
तुम्हारी विदा से सम्भालना चाहती हूँ।
तुम्हारे सबक जीवन में ढालना चाहती हूँ,
इस नुक्सान से मज़बूत बनना चाहती हूँ।
मैं तुम्हे भुलाना नहीं चाहती ,
तुम्हे ज़ेहन से मिटाना नहीं चाहती ,
बस तुमसे उबरना चाहती हूँ ,
तुम्हारी विदा से सम्भालना चाहती हूँ।
अब तुम्हारा नाम लेकर अश्क़ न आये मेरी आँखों में,
अब तुम्हे याद कर के दर्द न हो सीने में,
तो तुम इसे मेरा धोखा न समझना,
तुम इसे मेरी बेफिक्री न समझना।
मैंने नयी राह ली है,
पर उस पड़ाव पर तेरी मज़ार बना ली है,
तुझे बिसराया नहीं मैंने , बस खुद में समेट लिया है,
बस तू ये शरीक-ए -जेहन रख की ,
मैं तुम्हे भुलाना नहीं चाहती ,तुम्हे ज़ेहन से मिटाना नहीं चाहती ,
बस तुमसे उबरना चाहती हूँ ,
तुम्हारी विदा से सम्भालना चाहती हूँ।

No comments:
Post a Comment