
उफ़्फ़ ये अनहद -ए -इन्तज़ार,
थके ज़िस्म पर ये बार -ए -इन्तज़ार,
घड़ी की धीमी रफ़तार में ये शब -ओ -सेहर -ए -इन्तज़ार,
दिल के इत्मिनान में ये हसरत -ए -इन्तज़ार,
तेरी आमाद के यक़ीन में बहार -ए -इन्तज़ार,
अशर्फियो के मोल ये कारोबार -ए -इन्तज़ार,
तुझसे रूबरू होने का ये बामुश्किल -ए -इन्तज़ार,
उफ़्फ़ ये अनहद -ए -इन्तज़ार।।
